Wednesday 31 October 2012

एवरेस्ट पर है पहुंचने की चाहत

सरौन : जिले के दो युवकों ने ग्लेशियर उड़ान प्रतियोगिता में सफल होकर अपनी उभरती प्रतिभा को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसके बाद एवरेस्ट पर पहुंचने की चाहत है। ये दो युवा हैं चकाई के रामसिंहडीह निवासी प्रदीप कुमार एवं महिसौड़ी के कमलेश उर्फ सोनू। इन दोनों ने हाल ही में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जीलिंग द्वारा आयोजित राशन ग्लेशियर सेक पीक कब्रु साउथ एवं कंचनजंघा जिसके बेस कैम्प की ऊंचाई 15000 फीट एवं रेनक पीक की ऊंचाई लगभग 19000 फीट है में उड़ान भड़कर सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रदीप एवं सोनू ने बताया कि वर्ष 2005 से ही नेहरू युवा केन्द्र जमुई से जुड़कर कई बार ऐडवेंचर कार्यक्रम में भाग ले अनुभव प्राप्त कर ग्लेशियर उड़ान में सफलता पाई। उक्त उड़ान 14 सितम्बर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर तक चला। जिसमें देश भर के 70 एवं बिहार के मात्र तीन जिसमें दो जमुई एवं एक बेगूसराय से हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बिहार के तीनों प्रतियोगी ने ए ग्रेड हासिल किया। इन की इच्छा है कि इस विद्या में और सफलता प्राप्त कर माउंट एवरेस्ट चोटी को फतह करें। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इनलोगों को अपना सर्वोच्च लक्ष्य हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदीप एवं सोनू ने कहा कि उन्होंने यह ठान लिया था कि ग्लेशियर उड़ान में सफलता हासिल करनी है जो कड़ी मेहनत कर पूरी हो पाई। 

No comments:

Post a Comment