Tuesday 20 February 2018

जमुई_के_लाल_बीएसएफ_जवान_सुनील_मुर्मू_के #शहीद_होने_की_खबर_पाकर_माहौल_हुआ_गमहीन

 

जम्मू कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा पार से पाकिस्तान की और से की गई गोलीबारी में मंगलवार को हमारे जमुई जिला का वीर जवान कांस्टेबल सुनील कुमार मुर्मू शहीद हो गए.
बिहार के जमुई जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित खैरा थाना के लंगड़ीटांड निवासी शहीद सुनील कुमार मुर्मू 2013 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे.शहीद सुनील कुमार मुर्मू नियंत्रण रेखा के फारवर्ड डिफेंडेड लोकेशन (एफडीएल) पर तैनात थे.पाकिस्तानियो ने उन्हें निशाना बना कर स्नाइपर शॉट फायर किया जिससे सुनील बुरी तरह घायल हो गए थे.मंगलवार की रात्रि 8:30 बजे श्री नगर के आर्मी अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.वही जवान की शहीद होने की खबर पाकर परिवार का माहौल गमहीन हो गया है,वही पूरे जमुई जिलावासी शहीद जवान के परिवार के प्रति दुःख की घड़ी में शोक संवेदना प्रकट कर रहे है।
वही जिले वासियो का कहना है की जमुई के सपूतों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।वीर सपूतों का शव जब तिरंगे में लिपटे उनके पैतृक गांव आता है,तो अपनों को उनके बिछड़ने का दर्द जरूर होता है।लेकिन लोग अपने लाल की शहादत पर गौरवांवित भी होते हैं।

No comments:

Post a Comment