Thursday 16 August 2012

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


जागरण प्रतिनिधि, जमुई : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को जमुई पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लगभग सभी विद्यालयों में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। आवासीय आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रिकार्डिग डांस, कत्थक नृत्य, गायन, प्रहसन की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य रुप से यशराज, अमन राज, सौरभ, सुप्रिया, शिवानी, राखी, दीपशिखा, डोली की प्रस्तुति अच्छी रही । मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक प्रशांत पाठक ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार ने किया। कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिन्हा ने विद्यालय द्वारा दिए जा रहे शिक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। गांधी पुस्तकालय सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लेकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयं जिलाधिकारी कर रहे थे। कार्यक्रम में अस्त-व्यस्त व्यवस्था के कारण शहरवासी कार्यक्रम स्थल पर जाने से बचते रहे। आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी परिसर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने बच्चों को आजादी की लड़ाई में शहीद अमर सेनानियों के बारे में बताया। बाद में बच्चों ने देश भक्ति गीत, रिकार्डिग डांस आदि की प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 

जमुई में बनेगा एजुकेशन हब : अनिल


जागरण प्रतिनिधि, जमुई : बरहट प्रखंड अंतर्गत कटौना पंचायत के जमुई बीएड कॉलेज में 66वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडोत्तोलन कॉलेज के निदेशक अनिल सिंह ने किया। झंडोत्तोलन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। आज स्वतंत्रता दिवस है और जमुई बीएड कॉलेज का सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि इस कालेज से अच्छे शिक्षक निकलेंगे जो शिक्षा का दीप घर-घर में जलाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि आप लोगों का स्नेह मिला तो इस जगह में शिक्षा का हब बनाऊंगा। मौके पर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह उर्फ बबुआ जी, पूर्व मुखिया उपेन्द्र मंडल, अधिवक्ता नवल किशोर सिंह, सुभाष पांडेय, श्यामसुंदर तांती, गोपाल कुमार गौतम, देवेन्द्र सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। मौके पर ध्रुव सिंह, पंचानंद सिंह, भूषण मांझी, सहदेव यादव, आनंदी यादव, नंदजी, श्रवण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

समारोहपूर्वक मना 66वां स्वतंत्रता दिवस


जागरण प्रतिनिधि, जमुई : देश का 66वां स्वतंत्रता दिवस जिले में धुमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को याद किया गया। मुख्य समारोह स्थल केकेएम कॉलेज मैदान में बीस सूत्री प्रभारी मंत्री डॉ. भीम सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने जिले के स्वतंत्रता सेनानी केदार प्रसाद सिन्हा सहित स्वतंत्रता सेनानी व उनके विधिवाओं को सम्मानित किया। समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी मयंक वरबड़े आरक्षी केंद्र में एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीकृष्ण सिंह प्रतिमास्थल में जमुई विधायक अजय प्रताप,जिला परिषद कार्यालय एवं अध्यक्ष आवास में अध्यक्ष ब्रह्मादेव रावत, अनुमंडल परिसर में अमलेंदु कुमार सिंह, एसडीपीओ कार्यालय में वीरेन्द्र कुमार साहु, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रानी देवी, अंचल कार्यालय में अजीत कुमार सिंह, गादी कटौना के महादलित बस्ती में एडीएम अजय कुमार सिंह एवं भछियार रविदास टोला में एसडीओ एके सिंह के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया गया। अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. चन्देश्वर चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता सुरेन्द्र प्रसाद, थाना परिसर में थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में किशोरी महतो, स्व. श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा स्थल पर विधायक अजय प्रताप, हरिजन थाना में कैलाश राम, कांग्रेस भवन में शिव किशोर सिंह, भाजपा कार्यालय में नवल किशोर सिंह, जदयू कार्यालय में ई. शंभूशरण, राजद कार्यालय में अशोक कुमार राम, भाकपा कार्यालय में नवल किशोर सिंह, चैम्बर आफ कामर्स कार्यालय में सचिव नरेश प्रसाद साह, डीएवी स्कूल में एसके दूबे, आक्सफोर्ड स्कूल में मनोज कुमार सिन्हा, आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी में विजय कुमार सिंह और सतगामा में रामाकांत सिंह, अलफलाह स्कूल में मो. नौशाद अख्तर, किडस व‌र्ल्ड प्ले स्कूल में संचालिका संजू, मणिद्वीप में अभिषेक कुमार , संत जेवियर्स स्कूल में लाला सुरेश कुमार सिन्हा,आवासीय बाल विकास उच्च विद्यालय में निदेशक बुद्धिनाथ सिंह, स्वतंत्रता सेनानी संगठन कार्यालय में केदार प्रसाद सिन्हा, केकेएम कॉलेज में प्राचार्य एके ठाकुर, स्त्रोन्नत मध्य विद्यालय कल्याणपुर में कामेश्वर पासवान ने झंडोत्तोलन किया। एमआईटी कंप्यूटर सेंटर के दोनों शाखा में निदेशक गौतम कुमार ने झंडोत्तोलन किया। जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर डीइओ बीएन झा, नंदकिशोर यादव, सकलदीप पासवान के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

निज प्रतिनिधि, खैरा के अनुसार जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज ज्योति कुमार श्रीवास्तव, उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष बज्रकिशोर प्रसाद गुप्ता तथा विधि संघ परिसर में महासचिव विपिन कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। खैरा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी मो. शाहजहां खां, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
निज प्रतिनिधि, झाझा के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख बबीता देवी, बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ रेशमी कुमारी, बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. नसीमुद्दीन अहमद, नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष मोहन पासवान, रेफरल अस्पताल में प्रभारी डॉ. कुमार विनोद, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ बमबम चौधरी, आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर यूपी सिंह, थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, वनक्षेत्र कार्यालय में रेंजर आनंद कुमार, आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, रेल थाना में थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी, जमुई जिला चैम्बर आफ कामर्स में सचिव रामचन्द्र प्रसाद वर्णवाल, वर्णवाल धर्मशाला में अध्यक्ष केदार प्रसाद, महिला महाविद्यालय में सचिव सुरेश्वर प्रसाद, नगर के निकटतम प्रतिद्वंद्वी संघ के अध्यक्ष माधुरी पासवान ने झंडोत्तोलन किया ।

निज प्रतिनिधि, सिमुलतला : आवासीय विद्यालय सिमुलतला में प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन, थाना में थानाध्यक्ष शंभूनाथ राम, वन कार्यालय में वनपाल नवल किशोर प्रसाद सिंह, डाकघर में उपडाकपाल मनोहर लाल हेम्ब्रम, सिमुलतला स्टेशन में स्टेशन अधीक्षक आरएलपी यादव, एसबीआई में शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय पुस्तकालय में संजय सिंह मंगू, ग्रामीण बैंक टेलवा बाजार में शाखा प्रबंधक आरएन झा, कनौदी पंचायत भवन में मुखिया चमकीला देवी, खुरंडा पंचायत भवन में मुखिया बालदेव यादव, समारिटन संस्थान में सचिव साइमन घोष, राधा एकेडमी स्कूल में प्राचार्य दिवाकर सिंह, ग्राम भारती में हरि भाई, विवेकानंद अस्पताल सह नर्सिग में निदेशिका माया गुप्ता, जयप्रकाश नारायण उच्च विद्यालय में सचिव अजीत सिंह, टेलवा बाजार उच्च विद्यालय में प्राचार्य निरंजन राम, मध्य विद्यालय सिमुलतला में राजकिशोर सिंह, मवि टेलवा बाजार में दिनेश्वर यादव एवं कनौदी पैक्स कार्यालय में अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद श्रीकांत यादव ने झंडे को सलामी ली।

निज प्रतिनिधि, चकाई के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड कार्यालय चकाई में प्रखंड प्रमुख वीरेन्द्र हेम्ब्रोम, अंचल, निबंधन एवं बालविकास परियोजना कार्यालय में अंचलाधिकारी कौशल किशोर, पशु अस्पताल परिसर में डॉ. कुंदन मिश्रा, वनों के क्षेत्र कार्यालय चकाई में रेंजर आरएन झा, प्रखंड संसाधन केंद्र में बीओ शिवेन्द्र प्रताप सिंह, चकाई थाना में थानाध्यक्ष दुर्गेश राम, चन्द्रमंडीह थाना में थानाध्यक्ष हरेराम साव, रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रमेश प्रसाद, भाजपा कार्यालय में सुरेश चन्द्रगिरी, लोजपा कार्यालय में भुवनेश्वर पासवान, राजद कार्यालय में सुनील यादव, कांग्रेस कार्यालय में सुभाष चन्द्र मिश्रा, जदयू कार्यालय में राजीव रंजन, डाक बंगला में जिप सदस्य सुरेश राम, संत जोहन मेरी वियानी मिशन विद्यालय दुलमपुर में फादर स्टीफन, मिशन उच्च विद्यालय चकाई में फादर पेट्रीक हांसदाक, गजही पंचायत में वसंती देवी, रामचन्द्रडीह में क्रांति देवी, कियाजोरी में माधुरी देवी, पेटारपहरी में मुन्नी देवी, यूको बैंक शाखा चकाई में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

निज प्रतिनिधि, गिद्धौर के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख रंजन तिवारी, गिद्धौर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजीत कुमार, दिग्विजय सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. विजेन्द्र सत्यार्थी, गिद्धौर सेंट्रल स्कूल में अंचलाधिकारी ठुइयां उरांव, कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम में प्रदेश जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार, सोना देवी मेमोरियल हास्पिटल में प्रमोद कुमार सिंह, सार्वजनिक पुस्तकालय गिद्धौर भाजयुमो नेता मनीष कुमार पांडेय, बाल विकास कार्यालय सीडीपीओ श्वेता रानी, अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में ध्रुव कुमार पांडेय, पंचायत भवन पतसंडा में मुखिया अशोक रविदास, बैंक आफ बढ़ोदा में शाखा प्रबंधक के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

निज प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख नागेश्वर यादव के द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसी प्रकार थाना परिसर में थाना प्रभारी केपी सिंह, किसान भवन में बीडीओ रामदास, होली मिशन स्कूल में प्राचार्य एस पीटर, प्रखंड जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार रंजन, बीआरपी कार्यालय में बीइओ शालीग्राम महतो, रेफरल अस्पताल में प्रभारी अरुण कुमार शर्मा, मटिया स्थित पंचायत भवन में मुखिया अरुण हांसदा, नजारी पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष श्याम सुंदर दास, मटिया पैक्स में अध्यक्ष मुकेश यादव के द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसी प्रकार मटिया स्थित चंद्रशेखर सिंह, उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रभाकर मोदी, आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुरेश दास के द्वारा तिरंगा फहराया गया।

निज प्रतिनिधि, अलीगंज के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी, चन्द्रदीप थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, जदयू कार्यालय में शीतल मेहता, भाजपा कार्यालय में अजय कुमार सिंह, युवा शक्ति कार्यालय में शशिशेखर सिंह मुन्ना, प्लस टू हाईस्कूल अलीगंज में राजेन्द्र कुमार, प्लस टू सोनखार में मो. सलाउद्दीन, हाईस्कूल कैयार में राकेश में कैथा पंचायत में मुखिया पवन कुमार, कोदबरिया पंचायत में मुखिया नगीना रविदास, बरखा में निर्मल , इस्लामनगर में संजू कुमारी, महादलित टोला सोनखार में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मीर सलाउद्दीन, मिडिल स्कूल मोहम्मदपुर में प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद सिंह, बीओ कार्यालय में उमेश्वर महतो, अस्पताल परिसर में डॉ. सुरेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

निज प्रतिनिधि, सोनो के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख आलमगीर अंसारी ने झांडोत्तोलन किया। स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी डॉ. खुश्तर आजमी, पशु औषधालय में डॉ. उपेन्द्र यादव, प्रखंड कालोनी विद्यालय में प्रअ सोफेन्द्र पासवान, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ सरोज हांसदा, थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामअवतार पासवान, प्लस टू रासउ विद्यालय में प्रभारी प्रअ अरुण देव राय, परियोजना विद्यालय में प्रप्रअ रणजीत कुमार, आमवि में प्रअ जवाहर लाल सिंह, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डेन रेखा कुमारी, सीएस कॉलेज में प्राचार्य त्रिभुज प्रसाद सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में मंत्री अभिनंदन सिंह, बटिया स्थित सीआरपी एफ कैम्प में सहायक कमांडेंट, चांदवीर सिंह, महेश्वरी स्थित सीआरपीएफ कैम्प में सहायक कमांडेंट सदाराम सिंह तथा चरकापत्थर परिसर में थानाध्यक्ष विजय कुमार, यादवेंदु ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया।

निज प्रतिनिधि, बरहट के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख त्रिवेणी यादव ने झंडोत्तोलन किया। जबकि पंचायत भवन में संबंधित मुखियों ने ध्वजारोहण किया। मलयपुर पंचायत मुखिया अशोक रावत ने इस अवसर पर एक दर्जन छात्राएं एवं शिक्षकों को सम्मान के रुप में गिफ्ट दिया। मलयपुर थाना में थानाध्यक्ष विवेक कुमार भारती एवं बरहट थाना में प्रजेश दूबे ने झंडोत्तोलन किया।

निज प्रतिनिधि, सिकन्दरा के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सीता देवी, थाना में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार, थाना निरीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक मो. कमालुद्दीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन प्रसाद, धनराज सिंह महाविद्यालय सिकन्दरा में प्राचार्य अख्तर आजम, श्री कृष्ण मध्य विद्यालय में प्राचार्य अनिल कुमार, जदयू कार्यालय में विधायक की उपस्थिति में अनुज कुमार, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष खालिद वेग, लोजपा कार्यालय में दलित सेना के जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव ने झंडोत्तोलन किया।