जमुई के बारे में

देश  भारत
राज्य  बिहार
जिला जमुई
जनसंख्या 66,752 (2001 के अनुसार )
क्षेत्रफल
• ऊंचाई (AMSL)

• 78 मीटर (256 फी.ft)
जमुई बिहार के जमुई जिला का मुख्यालय है। यह जैनों के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। प्राचीन समय में इस जगह को जूम्भिकग्राम और जमबुबानी के नाम से जाना जाता था। ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से यह स्थान काफी महत्वपूर्ण रहा है। सेंट थॉमस चर्च, गुरूद्वारा पक्की संगत, मिन्टो टॉवर, जैन मंदिर धर्मशाला, चन्द्रशेखर संग्रहालय और काली मंदिर आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। माना जाता है कि 24वें र्तीथकर भगवान महावीर ने उज्जिहवलिया नदी के तट पर स्थित जूम्भिकग्राम में दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था। इस जिले की स्थापना गुप्त, पाल और चन्देल शासकों ने की थी। जमुई का संबंध प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत से भी जोड़ा जाता है।


आवागमन

वायु मार्ग
यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, पटना है। पटना से जमुई 161 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अतिरिक्त गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। गया से जमुई 136 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रेल मार्ग
जमुई रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से पहुंचा जा सकता है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जमुई जंक्शन है।
सड़क मार्ग
भारत के कई प्रमुख शहरों से सड़कमार्ग द्वारा जमुई आसानी से पहुंचा जा सकता है।