Thursday 21 June 2012

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग का रुद्राभिषेक


निज प्रतिनिधि, सिकन्दरा : गुरुवार को बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर महादेव सिमरिया में आयोजित यज्ञ अनुष्ठान के दूसरे दिन वेदाचार्य मुक्तिनाथ पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग रुद्राभिषेक में दूध-दही, घी, सुगंधित द्रव्यों, पुष्पों आदि से पूजन किया गया। स्वामी सुमन भाई ने प्रवचन में भगवान राम की बाल लीला की चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि अपने संतान को संपत्ति न दे पाए तो सही लेकिन अच्छे संस्कार देने में चूक न करें। इतिहासकार व लेखक चंचल मालवीय ने कहा कि आज हमारे सामाजिक जीवन में जो असमानताएं दिखाई पड़ रही है उसे दूर करने के लिए अच्छा चरित्र निर्माण व संस्कार की आवश्यकता है। साथ ही अपनी सम्यक और संस्कृति में निहित मूल्यों को सामाजिक जीवन में उतारना होगा। वहीं मिथिलेश पांडेय के भजनों ने भक्तिरस की धारा प्रवाहित कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

No comments:

Post a Comment