Monday 19 December 2016

राज्य सरकार का नहीं मिलता है सहयोग : चिराग पासवान


जमुई। विकास कायरें में राज्य सरकार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है। जिसका प्रभाव जमुई जिले में होने वाले विकास कायरें पर स्पष्ट दिखता है। उक्त बातें जमुई सासद सह लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रखंड के मगही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कों के उद्घाटन समारोह के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि जमुई में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए आजतक राज्य सरकार जमीन मुहैया नही करा पाई। ऐसे में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना का मामला अधर में लटका है। ऐसी ही स्थिति प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व विद्युतीकरण योजना की भी है। मोदी सरकार ने सभी गावों में विद्युतीकरण का लक्ष्य बनाया है लेकिन राज्य सरकार सहयोग नहीं करती। सासद ने कहा कि हमने अबतक के कार्यकाल में जमुई संसदीय क्षेत्र में कई विकास कायरें को अंजाम दिया। हमारा उद्देश्य हर गाव तक पक्की सड़क पहुंचा देना है। उन्होंने सरकार के नोटबंदी पर आमलोगों द्वारा दिए गए सहयोग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनता धन्यवाद के पात्र हैं। सासद ने कर्रा तक पथ निर्माण सहित जमुई खडगपुर पी डब्ल्यूडी पथ से पचेश्वरी तक पथ निर्माण, हरला मोड़ से बेलदारी तक सडक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। झाझा विधायक डॉ. रवीन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कायरें पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जरूरत पडे़ हम अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए तैयार हैं। इस मौके पर सासद प्रतिनिधि जीवन सिंह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अरुण हासदा, पूर्व अध्यक्ष शभु प्रसाद मंडल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद यादव, उपप्रमुख सह लोजपा नेता रंजीत पासवान व कुंदन पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment