Wednesday 20 April 2016

अग्निपीड़ितों से मिले सासद चिराग पासवान


अग्निपीड़ितों से मिले सासद

मंगलवार को अपने क्षेत्रीय दौरे के क्रम में सासद चिराग पासवान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गाव  पहुंचे और वहा अग्नि पीड़ितों से  मिलकर उन्हें सात्वना दिया। इस मौके पर सासद श्री पासवान ने अग्नि पीड़ितों से घटना के बाद अब तक मिलने वाले सरकारी लाभ का जायजा लिया और कहा कि जिलाधिकारी से कहकर सबों को तत्काल इंदिरा आवास योजना के तहत आवास  की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।सासद ने पीड़ितों को सात्वना देते हुए कहा कि विपदा की इस घड़ी में वे हमेशा पीड़ित परिजनों के साथ हैं और जहा तक हो सकेगा। उनलोगों को सहायता  की जाएगी। सासद ने अग्निकाड  की विस्तृत जानकारी ली और लोजपा के स्थानीय पदाधिकारियों से पीड़ितों की सूची तैयार कर भेजने की सलाह दी। यहा बता दें कि बीते सप्ताह जिनहरा गाव में तेज हवा के कारण चूल्हे की चिंगारी से आग लग जाने के कारण पाच सहोदर भाइयों सहित कुल 9 लोगों के घर जलकर राख हो गए थे। उक्त घटना मे पीड़ित भीम ठाकुर के घर में बेटी की शादी के लिए रखे गए नगद 80 हजार रुपए सहित पीड़ित बिंदेश्वरी ठाकुर, छोटू ठाकुर, मकेश्वर ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, कलपू ठाकुर आदि घरों में  रखे अनाज व लाखों रुपए की  संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इधर सासद के जिनहरा दौरे के क्रम में उनके साथ भाजपा व लोजपा के जिलाध्यक्ष सहित दलित सेना के सुभाष पासवान, लक्ष्मीपुर प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष विनोद यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, कुंदन पासवान, ब्रह्मदेव मंडल, संजय पासवान, लक्ष्मण सिंह, धरमेन्द्र पासवान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश निराला, कपिलदेव मंडल, प्रकाश ताती, मुरारी पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment