Thursday 25 December 2014

उत्साह के साथ मनाया अटल जी का जन्मदिवस

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की 90वें जन्मदिवस के मौके पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष अनिल पाठक ने लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर श्री भगत ने कहा कि वैसे तो हर वर्ष श्री वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जाता है लेकिन इस बार विशेष उत्साह और आनंद की अनुभूति हो रही है। केन्द्र सरकार ने श्री वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें भारत रत्‍‌न जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है।
उन्होंने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें भी भारत रत्‍‌न का सम्मान दिया गया है। श्री भगत ने कहा कि अटल जी की यादें जमुई की धरती से भी जुड़ी हुई है। वे यहां भी तीन बार आ चुके हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि अटल जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिन्हा ने कहा कि अटल जी ने इस देश में एक स्वस्थ राजनीति की शुरुआत की। आज भले ही सक्रिय राजनीति में नहीं हैं परंतु देश को एक दिशा देने का काम किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, नगर अध्यक्ष अनिल पाठक, पवन केशरी, गोपालकृष्ण, अजय पासवान, अंजनी भगत, नरेन्द्र सिंह, बृजनंदन सिंह, साधना सिंह, राहुल भवेश आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। प्रखंड इकाई की ओर से मनिड्डा गांव में अटल जी का जन्मदिन मनाया गया। शंभु राम चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने अपनी बातें रखी। इस मौके पर नागेश्वर रजक, प्रकाश मंडल, शंभुशरण सिंह, उपेन्द्र मंडल, मोती मांझी, नीरज कुमार सिन्हा आदि ने अटल जी को दीर्घायु होने की कामना की।
झाझा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर शिविर लगाकर गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया गया। पूर्व विधायक डॉ. रविन्द्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर पूरे विधानसभा की जनता को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री को तोहफे के तौर पर भारत रत्‍‌न से नवाजा है। उन्होंने गरीब एवं निश्सहाय लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के लम्बे आयु की कामना करें। वहीं प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के गरीबों के अलावा विकलांगों को पूर्व विधायक ने कम्बल देकर सम्मानित करने का काम किया। पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि इस शिविर में एक हजार से अधिक कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मोहन पासवान, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, माधुरी पासवान, रामदेव पासवान, राधे यादव, पवन राम, सूरज सिंह, भैयालाल माथुरी, प्रमोद राम, बमबम कुमार, राजू यादव आदि उपस्थित थे।
अलीगंज : प्रखंड के कैयार गांव में गुरूवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह की अध्यक्षता में 90 महादलित बच्चों के बीच कलम व कॉपी वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला मंत्री सोनेलाल पासवान के सौजन्य से भी कलम-कॉपी व मिठाइयां बाटी गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदेव सिंह, नवीन कुमार, विनोद सिंह, प्रो. राजकुमार प्रसाद, कैयार पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार,अरविन्द सिंह, दशरथ राम चन्द्रवंशी, अजय कुमार विजय, मु. साहिद, डॉ. मीराज नवाज के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इनसेट
भारत रत्‍‌न की घोषणा का स्वागत
सरौन : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को केन्द्र सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्‍‌न दिए जाने की घोषणा का स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। पूर्व विधायक फाल्गुनी प्र. यादव ने केन्द्र सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वाजपेयी जी को यह सम्मान देकर सरकार ने भारत के करोड़ों लोगों का दिल जीतने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशकर मधुप ने कहा कि वाजपेयी जी को सम्मान देकर सरकार ने देश की जनभावना का सम्मान किया है। इधर वाजपेयी जी को भारत रत्‍‌न दिए जाने की घोषणा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय, प्रो. प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष श्यामसुन्दर राय, जिप सदस्य सुरेश राम, मनोज पोद्दार, शिवनारायण यादव, बिन्देश्वरी यादव, बालमुंकुद राय, शालीग्राम पांडेय, शिवशकर चौधरी, मनोरंजन पांडेय, अभाविप नेता महेन्द्र राय, गोपाल राय आदि ने उन्हें बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment