Sunday 25 September 2011

छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित



जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बरहट प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेसराहा में प्रधानाध्यापक मो. नौशाद आलम की उपस्थिति में पंचायत समिति सदस्या पार्वती देवी के द्वारा मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत कुल 104 छात्राओं के बीच 45,600 रुपए की राशि वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने सभी छात्र-छात्राओं को उक्त राशि का दुरुपयोग न करने और पोशाक बनवाने का                                 कड़ा निर्देश दिया। मौके पर वार्ड सदस्य ब्रजेश कुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment