Sunday 13 April 2014

क्या हमारे जमुई जिले की जनता सो रही है

क्या हमारे जमुई जिले की जनता सो रही है या फिर अपनी मासूम बच्ची- बहन का दुष्कर्म होते देख के भी अनदेखा कर रही है

झाझा थाना क्षेत्र के कौआटोल गाव में दबंग ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी गांव का ही निवासी है। घटना विगत सात अप्रैल की देर शाम घटी। पहले पंचायत के माध्यम से मामले को दबाने का प्रयास किया गया। मगर पंचायत में न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार शनिवार को बच्ची के साथ थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष कृपाशकर आजाद को घटना की जानकारी दी। मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जाच के लिए जमुई भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सात अप्रैल को पीड़िता रोजाना की तरह गाय चराने गई थी। इसी दौरान गाव के दबंग उगन यादव के पुत्र बिहारी यादव ने उसे पकड़ लिया। जबरन बहियार में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में मुंह खोलने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच पीड़िता की हालत नाजुक होते देख आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने ग्रामीण चिकित्सकों से उसका इलाज कराया तथा अन्य ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। पंचायत कर न्याय की गुहार लगाई। इस पर आरोपी के परिजन पीड़िता के परिजन को धमकाने लगे। 11 अप्रैल तक मामला पंचायत में रहा। शनिवार को पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसकी पुत्री पर मनगढंत आरोप लगा रहा था। झगड़ा कर रहा था। मगर उसके परिवार के दबंग होने के कारण वह पुरजोर विरोध न कर सका। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया।

थानाध्यक्ष कृपाशकर आजाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के पिता व आरोपी के बीच पहले से भी विवाद चल रहा है। उसकी भी जाच जारी है।

ये कोई हमारे जिले में पहली घटना नहीं इस तरह की घटना जिले में कई बार घट चुकी है
जिसका लिंक आपको में निचे दे रहा हु ! जमुई जिले की जनता से एक  विनती है इन हैबानो को ऐसी सजा दिलवाई जिसके बाद कोई  भी इंसान इस तरह हैबान बनने की सोचें भी नही

जमुई में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

http://www.jagran.com/news/state-10750841.html

जमुई में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

झाझा में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

दुष्कर्म के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या

No comments:

Post a Comment