Friday, 20 January 2012

एसएच-18 बनेगा राष्ट्रीय राजपथ

एसएच-18 पथ अब राष्ट्रीय राज पथ के रुप में विकसित किया जाएगा। उपरोक्त आशय की जानकारी भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत ने पटना से दूरभाष पर संवादाताओं को दी। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के वरियारपुर, खड़गपुर, लक्ष्मीपुर, जमुई, गिद्धौर, झाझा होते हुए देवघर तक 142 किमी पथ का निर्माण राष्ट्रीय राजपथ के रुप में अब शीघ्र ही किया जाएगा। श्री रावत ने बताया कि इस पथ के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस मौके पर मंत्री श्री रावत के साथ जिला जदयू अध्यक्ष ई. शंभूशरण एवं संबंधित विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Monday, 16 January 2012

चकाई विधान सभा को हरियाणा बनाने की तमन्ना: विधायक

सोनो, निज प्रतिनिधि: क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता दुहराते हुए स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि वे चकाई विधान सभा क्षेत्र को हरियाणा बनाने की चाहत रखते हैं तथा इस दिशा में उन्होंने बिजली, शिक्षा व सड़क को प्राथमिकता सूची में रखा है। रविवार को पैरा मटिहाना मध्य विद्यालय प्रांगण में उच्च विद्यालय भवन निर्माण को ले भूमि पूजन का शुभारंभ उन्होंने नारियल फोड़कर किया। भवन आगामी छह महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। भूमि पूजन पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वे तीसरी पीढ़ी के चौथे सदस्य हैं जिन्हें आपसे बेटे जैसा प्यार मिला। इसके लिए मैं सदा आपका ऋणी हूं। विधायक ने क्षेत्र के विकास पर बोलते हुए कहा कि रक्शा से महुगांय के बीच पुल निगम द्वारा 7़52 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा। इसके अतिरिक्त औरैया मेन रोड से महुंगाय मंडल टोला होते हुए रविदास टोला-विशनपुर-करमाटांड़ तथा महेश्वरी से बंदरमारा-रजौन व लखनकियारी मंडल टोला से तिलबरिया मुस्लिम टोला, ढोढरी से निमारे चौक, धवबठिया से बेलाबथान सड़क का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। समारोह को संबोधित करने वाले में लक्ष्मण झा, प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी, मुकेश राजहंस, सुधीर कुमार सिंह, अर्जुन यादव मुख्य थे जबकि इस पर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह, शंकर सिंह, पंचानन सिंह, प्रभुराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता पैरामटिहाना के मुखिया केदार मंडल ने की जबकि संचालन मो. नुरूल ने किया।

Friday, 6 January 2012

पुलिस का सहयोगी बने पब्लिक : एसपी


जमुई, जागरण प्रतिनिधि : जमुई के युवा एसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि पुलिस का सहयोगी बने पब्लिक तभी अच्छा काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को अगर कोई परेशानी हो तो मेरे नम्बर 9431800007 पर फोन करेंगे। त्वरित कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जमुई में मेरी पहली पोस्टिंग है। इस जिले को चुनौती के रुप में ले रहा हूं। नक्सल समस्या के बारे में कहा कि नक्सल क्षेत्र में सामान्य पुलिसिंग नहीं किया जा सकता है। इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से पुलिस काम करती है ताकि पुलिस को भी कोई क्षति नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पावर गेम है। इसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को बाच करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को विजिबुल बनाया जाएगा। दोनों टाइम गश्ती कराया जाएगा। अपराधियों को ट्रेक किया जा रहा है जो विकास में बाधक बने हैं। उन्हें पब्लिक के सहयोग से पकड़ा जाएगा।
तल्ख दिखे तेवर
मार्निग शोज द डे। यह कहावत जमुई के नवनियुक्त एसपी उपेन्द्र शर्मा के तेवर को देखकर पता चलता है। मूलत: बिहार के सिवान जिले के निवासी है। झारखंड के धनबाद में पढ़ाई-लिखाई हुई है और गुजरात में परिवार शेटल्ड है। सासाराम में ट्रेनिंग हुई और इससे पूर्व पटना में सीटी एसपी के रुप में कार्य किया। साफ शब्दों में कहा सहयोग करेंगे तो सहयोग मिलेगा।