Wednesday 12 April 2017

जमुई शहर के विकास में व्यवसायियों की भूमिका अहम : एसपी



शहर के विकास में व्यवसायियों की भूमिका अहम : एसपी
जमुई। किसी भी शहर के विकास में वहां के व्यवसायियों की भूमिका अहम होती है। विकास व्यवसायी पर निर्भर करता है। जमुई का आज जो विकास हुआ है उसमें यहां के व्यवसायियों का अहम योगदान है। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत बुधवार को शिल्पा विवाह भवन में चैम्बर ऑफ कामर्स के रजत जयंती समारोह के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व जरुरत का सामान दूसरे शहरों से लाना होता था। आज हर चीज जमुई के बाजार में उपलब्ध है जिसका सारा श्रेय यहां के व्यवसायियों को जाता है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी जिले के हृदय की तरह होते हैं अगर वहां सारे चीजों का संचार अच्छी तरह हो तो पूरा शहर अच्छे से काम करता है। पुलिस अधीक्षक ने व्यवसायियों को भरोसा दिलाते हुए शहर में विधि-व्यवस्था कायम रखने में व्यवसायियों की भूमिका को रेखांकित किया। इससे पूर्व रजत जयंती समारोह का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक, एसडीओ सुरेश प्रसाद, निरंजनानंद योग केंद्र के स्वामी आत्म स्वरूपानंद, चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष चंद्रदेव ¨सह, सचिव शंकर साह, समाजसेवी ई. आइपी गुप्ता ने दीप जलाकर किया। मौके पर एसपी ने चैंबर के स्मारिका का भी विमोचन किया। स्मारिका में 25 साल की उपलब्धियों और गणमान्य लोगों द्वारा सद्भावना व्यक्त किया गया है। इस मौके पर समाजसेवी ई. आइपी गुप्ता ने व्यवसायियों को चैम्बर के रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि व्यवसायी समाजसेवा में आगे होते हैं। अगर कोई गरीब व्यवसायी बीमारी से ग्रस्त हो, बेटी की शादी करनी हो या आपदा के कारण परेशानी में हो तो सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने जमुई संसदीय क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए इस तरह के कार्यों का उल्लेख भी किया। स्वामी आत्मस्वरूपानंद जी महाराज ने व्यवसायियों को समय निकाल कर योग को अपनाने पर जोर दिया। रजत जयंती समारोह का संचालन मोहन प्रसाद राव ने किया। समारोह को संबोधित किया। रजत जयंती समारोह को एसडीओ सुरेश प्रसाद, चैंबर के अध्यक्ष चंन्द्रदेव ¨सह, सचिव शंकर साह, पूर्व सचिव ब्रजेश वर्णवाल, कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी बंका, संस्थापक सचिव शुकदेव केशरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र ¨सह, लोजपा जिलाध्यक्ष मोती उल्लाह, सांसद प्रतिनिधि जीवन ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने स्वागत गान गाकर व नृत्य प्रस्तुत कर किया। रजत जयंती समारोह के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं थानाध्यक्ष संजय कुमार संभाल रहे थे।
-------------------
फोटो 12 जमुई - 46
रजत जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
जमुई : चैम्बर ऑफ कामर्स के 25 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में शोभा यात्रा के साथ हुआ। गांधी पुस्तकालय परिसर से निकाली गई शोभायात्रा मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ शिल्पा विवाह भवन पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा में सभी प्रतिष्ठित व्यवसायी शामिल थे। चैम्बर के झंडे के साथ व्यवसायी चल रहे थे। व्यवसायियों ने शोभायात्रा के माध्यम से एकजुटता को प्रदर्शित किया। मौके पर चैम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के अलावा व्यवसायी महेश प्रसाद केशरी, दिलीप साह, जयप्रकाश वर्णवाल, ¨रकु साह, गोपाल वर्णवाल, शंकर साह, रामलाल साह, सुरेन्द्र ठाकुर, संजय भगत, राजकुमार केशरी, नीतेश केशरी, कृष्णा साह आदि शामिल थे।
- See more at: http://www.jagran.com/bihar/jamui-programme-15848358.html#sthash.vHkpN3YK.dpuf

No comments:

Post a Comment